लाइव न्यूज़ :

आईसीसीआर ने राजनयिकों के लिये योग के जरिये स्वस्थ जीवन शैली कार्यक्रम आयोजित किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर नयी दिल्ली स्थित विभिन्न देशों के राजनयिक समुदाय के लिये योग के माध्यम से तनाव दूर करने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर कामकाज को बेहतर बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया ।

आईसीसीआर के बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम भारत में मौजूद राजनयिकों और राजदूतों के लिए गुरूवार को आयोजित किया गया । इसमें कई देशों के राजदूतों सहित कुल 100 राजनयिकों ने हिस्सा लिया ।

इस अवसर पर आईसीसीआर के महानिदेशक दिनेश पटनायक ने कहा कि परिषद भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत और सभ्यता के अलग अलग पहलुओं की खोज और उनसे जुड़ने के लिए नई दिल्ली में तैनात विभिन्न देशों के राजनयिक समुदाय के लिए अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस खास कार्यक्रम के जरिये प्रतिभागियों को बताया गया कि दैनिक जीवन और दिनचर्या में योग को आसानी से शामिल किया जा सकता है।

बयान के अनुसार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल मेहरोत्रा ने कहा कि राजदूतों पर अपने कार्य के अतिरिक्त असंख्य जिम्मेदारियां होती है तथा इन्हें तत्काल महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ते है, ऐसे में योग जीवन में संतुलन में प्रभावकारी भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर हार्टफुलनेस योग स्कूल के निदेशक डॉ. वेरोनिक निकोलाई ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम में कई ऐसे आसान और सरल उपाय सुझाए हैं जिन्हें व्यक्ति तमाम व्यस्तताओं के बाद भी अपने जीवन में शामिल कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र