लाइव न्यूज़ :

आजादी के अमृत महोत्सव पर आईसीसीआर ने ‘जेन-नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम’ की शुरूआत की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम के तहत भारतीय संस्कृति संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने बृहस्पतिवार को ‘‘ जेन-नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम’ की शुरूआत की जिसके तहत दुनिया के 75 लोकतांत्रिक देशों से उभरते हुए युवा नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विविधता, कला, लोकतंत्र एवं अन्य विषयों की जानकारी एवं विचारों के आदान प्रदान का मौका मिलेगा ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद में ‘‘ जेन-नेक्स डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम’ की शुरूआत की । इस दौरान आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे मौजूद थे ।

डॉ विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि परिषद भारत की आजादी का अमृत महोत्सव पूरी दुनिया में मना रही है, ऐसे में भारत अपनी आजादी के संघर्ष की कहानी पूरी दुनिया को सुनाएगा।

यह कार्यक्रम 25 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगा । पहले चरण में आठ देश भूटान, जमैका, मलेशिया, पौलैंड, श्रीलंका, स्वीडन, तंजानिया और उज्बेकिस्तान के युवा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं ।

आईसीसीआर के अनुसार, पहले समूह के तहत आठ देशों से 19 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं जिसमें से पांच युवा सांसद शामिल हैं ।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले उभरते नेताओं के समूह को विभिन्न प्रदेशों में जाने का भी मौका मिलेगा और इसके तहत पहला समूह गुजरात के दौरे पर जायेगा । गुजरात में इन्हें स्टैच्यू आफ यूनिटी, इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर जाने का मौका मिलेगा तथा आईआईएम अहमदाबाद में बैठक में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए