लाइव न्यूज़ :

आईसीसीआर ने ‘बौद्ध अध्ययन प्रोत्साहन पुरस्कार’ शुरू करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईआईसीआर) ने बौद्ध शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ति, संगठन या संस्थानों को सम्मानित करने के लिये ‘‘बौद्ध अध्ययन प्रोत्साहन पुरस्कार’ की स्थापना की है। आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने मंगलवार को यह घोषणा की ।

सहस्रबुद्धे ने यह भी बताया कि नव नालंदा महाविहार की स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत 19-20 नवंबर को महाविहार परिसर में ‘अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2021’ का आयोजन किया जायेगा ।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस सम्मेलन में तिब्बत के अध्यात्मिक गुरू दलाई लामा या वहां की निर्वासित सरकार के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, आईसीसीआर के अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जो भी बौद्ध विद्वान इसमें पंजीकरण करायेंगे, वे इसमें हिस्सा ले सकते हैं । ’’ उन्होंने कहा कि अभी ऐसा (आमंत्रित) नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह अकादमिक कार्यक्रम है और आमतौर पर इसमें राजनीतिक नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाता है।

आईसीसीआर के महानिदेशक दिनेश के पटनायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2021’ का आयोजन पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन पर्यटन मंत्रालय से सहयोग से हो रहा है ताकि सांस्कृतिक एवं अकादमिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके ।

उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी के तहत भारत में तेलंगाना, सारनाथ, गंगटोक और धर्मशाला तथा विदेश में जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और कंबोडिया में सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे ।

बौद्ध अध्ययन प्रोत्साहन पुरस्कार’ की स्थापना किये जाने का जिक्र करते हुए सहस्रबुद्धे ने कहा, ‘‘ अंतराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों, संगठनों एवं संस्थानों को सम्मानित करने के लिये इस पुरस्कार का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के तहत 20 हजार डालर, प्रशस्ति पत्र और सोने की परत वाला मेडल दिया जायेगा।

आईसीसीआर के अध्यक्ष ने कहा कि अगर एक से अधिक पुरस्कार विजेता होंगे तब राशि को समान रूप से साझा किया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वैश्विक बौद्ध केंद्र एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सोच पर आधारित है।

सहस्रबुद्धे ने कहा कि आईसीसीआर विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर दुबई एक्सपो का आयोजन करेगी ।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 25-26 सितंबर 2021 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से भारत संकल्प महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान