लाइव न्यूज़ :

ICC रैंकिंग में टॉप पर बरकरार स्मृति मंधाना, मिताली राज नंबर-5 पर

By भाषा | Updated: February 18, 2019 20:31 IST

वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर दो स्थानों के सुधार के साथ आठवें पायदान पर है। गेंदबाजों की रैंकिंग में अनुभवी झूलन गोस्वामी सर्वश्रेष्ठ भारतीय है। वह तीसरे स्थान पर है।

Open in App

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधानाआईसीसी महिला एकदिवसीय खिलाड़ियों की सोमवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि कप्तान मिताली राज पहले की तरह पांचवें स्थान पर काबिज है। मंधाना के 774 रेटिंग अंक है और वह ऑस्ट्रेलिया के एलिसे पेरी और मेग लैनिंग से आगे हैं। न्यूजीलैंड की एमी सैटरवेट मिताली से पहले चौथे पायदान पर है। शीर्ष 20 रैंकिंग में दो और भारतीय बल्लेबाज हैं जिसमें दीप्ति शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ 17वें और टी 20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 19वें स्थान पर है। 

वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर दो स्थानों के सुधार के साथ आठवें पायदान पर है। गेंदबाजों की रैंकिंग में अनुभवी झूलन गोस्वामी सर्वश्रेष्ठ भारतीय है। वह तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट पहले और पाकिस्तान की सना मीर दूसरे पायदान पर है। शीर्ष 10 गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा और पूनम यादव भी है। दीप्ति की रैंकिंग आठवीं है जबकि पूनम नौवें स्थान पर है। 

दीप्ति हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। जुलाई 2015 में झूलन के हरफनमौला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे के बाद कोई भारतीय खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है। टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज को 2-1 से हराने का फायदा हुआ और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गयी। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया पहले, न्यूजीलैंड दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर हैं।

टॅग्स :आईसीसीआईसीसी रैंकिंगस्मृति मंधानामिताली राजबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया