लाइव न्यूज़ :

आईबीएफ ने डिजिटल मीडिया कंटेंट नियामक परिषद का गठन किया, न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन होंगे अध्यक्ष

By भाषा | Updated: May 31, 2021 13:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन को सोमवार को नवगठित स्व-नियामक संस्था डिजिटल मीडिया कंटेंट नियामक परिषद (डीएमसीआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

आईबीएफ ने एक बयान में कहा कि इस नियामक संस्था में डिजिटल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित छह अन्य लोग भी बतौर सदस्य शामिल होंगे। इसके अन्य सदस्य हैं... फिल्म निर्माता-निर्देशक निखिल आडवाणी, लेखक और निर्देशक तिगमांशू धुलिया, फिल्म निर्माता और लेखक अश्विनी अय्यर तिवारी, कंटेट प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर बानीजय ग्रुप के सीईओ और संस्थापक दीपक धर।

बयान के अनुसार, परिषद में सोनी पिक्चर्स जनरल काउंसेल अशोक नाम्बिसन और स्टार एंड डिजनी इंडिया के मुख्य क्षेत्रीय काउंसेल मिहिर राले भी शामिल हैं।

आईबीएफ ने कहा, ‘‘परिषद में मीडिया और मनोरंजन उद्योग, ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट प्रोवाइडर्स (ओसीसीपी) के प्रतिष्ठित सदस्यों को शामिल किया गया है जिन्हें आईपीआर, प्रोग्रामिंग और कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है।’’

प्रसारकों की प्रतिष्ठित संस्था आईबीएफ ने पिछले सप्ताह ही अपने नियमन के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म (जैसे आमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स आदि) को शामिल करने और अपना नाम बदलकर इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (आईबीडीएफ) करने की घोषणा की थी।

यह कदम प्रसारकों और ओटीटी प्लेटफॉर्म को साथ लाने के लिए उठाया गया है। उसने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए स्व-नियामक संस्था डीएमसीआरसी के गठन की भी घोषणा की है।

इस संबंध में आईबीएफ के अध्यक्ष के. माधवन ने कहा कि यह इससे जुड़े सभी लोगों... मीडिया और मनोरंजन जगत, नीति निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर के लिए ऐतिहासिक पल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट