लाइव न्यूज़ :

आईएएस अधिकारी की पत्नी ने पति पर लगाया शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना का आरोप

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:01 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर, 20 जून बिहार के शिवहर के जिला मजिस्ट्रेट सज्जन राजशेखर की पत्नी ने अपने पति पर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है ।

मुजफ्फरपुर नगर थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने रविवार को बताया कि शिवहर के जिला मजिस्ट्रेट सज्जन राजशेखर ने हालांकि आरोप से इनकार किया है और दावा किया कि वे ही अपनी पत्नी सितारा के हाथों पीड़ित हैं । दंपति तमिलनाडु से है और महिला ने कुछ दिन पहले अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके पति ‘‘बहुत हिंसक’’ और ‘‘क्रूर’’ स्वभाव के हैं । अधिकारी की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है उनके दोनों बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं, और बच्चों का संरक्षण उन्हें नहीं दिया जा रहा है।

वहीं राजशेखर ने अपनी पत्नी के आरोप से ठीक उलट कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करते बल्कि उनकी पत्नी ही उनके साथ मारपीट करती है । उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा,‘‘पिछले मार्च महीने में पत्नी ने मेरे साथ मारपीट की थी जिससे मेरे हाथ की हड्डी टूट गई थी।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अपनी मां के बहकावे में आकर यह सब कर रही है ।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू