लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी को लेकर आईएएस अधिकारी के ट्वीट पर विवाद, कांग्रेस ने की निलंबित करने की मांग

By भाषा | Updated: June 2, 2019 18:15 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेन्द्र अवहाद ने अधिकारी के निलंबन की मांग की।

Open in App

कांग्रेस और राकांपा ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित ट्वीट करने के लिये आईएएस अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है। अधिकारी ने ट्वीट में महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने का अनुरोध करते हुए उनके हत्यारे नाथुराम गोडसे को "धन्यवाद" दिया था। बृहन मुम्बई नगरपालिका की उप नगर आयुक्त निधि चौधरी ने ट्वीट कर पूरी दुनिया से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय मुद्रा से उनकी तस्वीरें हटाने की मांग की थी।

उन्होंने गोडसे को "धन्यवाद" भी दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस ट्वीट को हटा दिया। अधिकारी ने विवाद खड़ा होने के बाद स्पष्टीकरण देते हुए ट्वीट किया कि यह महज व्यंग्य था और इसे "तोड़ मरोड़कर पेश" किया गया। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेन्द्र अवहाद ने अधिकारी के निलंबन की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने रविवार को कहा, "ट्वीट निंदनीय है। यह उनकी गिरी हुई सोच को दर्शाता है। इसी समय इन विचारों को रोकने की जरूरत है।" चव्हाण ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिये, जो इस बात से दिखाई देगा कि वह अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

उन्होंने कहा, "सरकार को बताना चाहिये कि वह गांधी की विचारधारा के साथ है या गोडसे की।" इससे पहले शनिवार को राकांपा नेता जितेन्द्र अवहाद ने "अपनामजनक" ट्वीट करने और गोडसे को "महिमामंडित" करने के लिये चौधरी को निलंबित करने की मांग की थी। जितेन्द्र ने कहा था, "उन्होंने गांधीजी के बारे में अपमानजनक ट्वीट कर गोडसे को महिमामंडित किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिये।" 

टॅग्स :कांग्रेसमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां