लाइव न्यूज़ :

चुनाव ड्यूटी में तैनात आईएएस अधिकारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: December 5, 2020 11:37 IST

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर वाराणसी में खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया ।

उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। सिंह की पत्नी नीना शर्मा भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं ।

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिंह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में वाराणसी आये थे और शुक्रवार सुबह मतगणना स्थल पर जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था ।

उन्होंने बताया कि सिंह के परिजन शुक्रवार शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाना चाहते थे लेकिन चिकित्सकों ने रात में ले जाने की इजाजत नहीं दी ।

उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्हें मेदांता ले जाया जाना था लेकिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया ।

शर्मा ने बताया कि सिंह की पत्नी शुक्रवार को ही वाराणसी आ गयीं थीं । उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार वाराणसी में ही किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह