लाइव न्यूज़ :

आईएएस अधिकारी ने धमकी मिलने की शिकायत की, मांगी पुलिस सुरक्षा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:21 IST

Open in App

भोपाल, 18 जून मध्यप्रदेश के एक आईएएस अधिकारी ने शुक्रवार को यह दावा करते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। उक्त आईएएस अधिकारी को एक वरिष्ठ सहयोगी के साथ उनकी बातचीत का ऑडियो क्लिप अपलोड करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भेजा ई-मेल में कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बृहस्पतिवार रात को फोन किया और कहा कि उन्होंने बहुत शक्तिशाली लोगों पर आरोप लगाकर अपनी जान जोखिम में डाल दी है।

ईमेल मीडिया को लीक किया गया। उसके अनुसार अज्ञात फोन करने वाले ने आईएएस अधिकारी से यह भी कहा कि कुछ ‘‘पाकिस्तानी’’ उनका उपयोग कर रहे हैं और यदि उन्हें अपनी और अपने बेटे की जान प्यारी है तो उन्हें (अधिकारी) मीडिया से बात बंद करके छह महीने की छुट्टी पर चले जाना चाहिए।

जांगिड़ द्वारा एक वरिष्ठ सहयोगी के साथ अपनी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग कथित तौर पर सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद उन्हें दो दिन पहले द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उक्त ऑडियो में जांगिड़ ने 31 मई को बड़वानी जिले के अतिरिक्त कलेक्टर के पद से भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केन्द्र के निदेशक के रुप में अपने तबादले पर बात की थी।

जांगिड़ के अनुसार पिछले 54 महीनों में यह उनका नौवां तबादला है।

संपर्क करने पर जांगिड़ (35) ने पीटीआई-भाषा से इसकी पुष्टि की कि उन्होंने डीजीपी से अज्ञात नंबर से फोन पर धमकी मिलने शिकायत की है।

उन्होंने बताया, ‘‘मुझे अब पुलिस की साइबर अपराध शाखा के एक अधिकारी का फोन आया है जिसमें और जानकारी मांगी गई है।’’

जांगिड़ ने कहा कि उन्होंने अपने तबादले को लेकर अपनी और सामान्य प्रशासन विभाग की प्रधान सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी के बीच 30 सेकंड की बातचीत की क्लिप भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अपने चार सहयोगियों के साथ साझा की थी था और अपने सहयोगियों के साथ बातचीत में अपने तबादले को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की थी।

उन्होंने कहा कि 11 जून को उन्होंने प्रदेश सरकार से महाराष्ट्र में तीन साल के लिए अंतर काडर प्रतिनियुक्ति देने के लिए पत्र लिखा था क्योंकि उनके 87 वर्षीय दादाजी मधुमेह और पार्किंसंस रोगों से पीड़ित हैं और वह अपनी विधवा मां की भी देखभाल करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए