लाइव न्यूज़ :

आईएएस अधिकारी मामला : वकीलों ने फोटो पत्रकार से किया दुर्व्यवहार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ अगस्त यहां के वंचियूर अदालत में वकीलों के एक धड़े ने कथित रूप से एक फोटो पत्रकार को आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकिटरमण और उनकी मित्र वफा फिरोज की तस्वीर लेने से रोक दिया। दोंनो अगस्त 2019 में हुए एक सड़क हादसे में आरोपी है जिसमें के एम बशीर नामक पत्रकार की मौत हो गई थी।

शिवाजी नामक फोटोग्राफर ने आरोप लगाया कि जब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने के बाद आरोपी बाहर आ रहे थे तब उन्होंने तस्वीर ली, उस समय वकीलों ने उनसे दुर्व्यवहार किया।

शिवाजी का आरोप है कि वकीलों ने उनका कैमरा, मोबाइल फोन, फोटो पत्रकार का पहचान पत्र छीन लिया और उनसे जबरन तस्वीर डिलीट कराया। फोटाग्राफ मृत पत्रकार के सहकर्मी थे।

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के तिरुवनंतपुरम इकाई के पदाधिकारी सुरेश वेल्लीमंगलम ने भी आरोप लगाया कि जब वह शिवाजी के साथ खड़े थे तो वकीलों ने अपशब्द बोले। दोनों ने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया। बार एसोसिएशन ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस में वकीलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे