लाइव न्यूज़ :

आईएएस अधिकारी मामला : वकीलों ने फोटो पत्रकार से किया दुर्व्यवहार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ अगस्त यहां के वंचियूर अदालत में वकीलों के एक धड़े ने कथित रूप से एक फोटो पत्रकार को आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकिटरमण और उनकी मित्र वफा फिरोज की तस्वीर लेने से रोक दिया। दोनों अगस्त 2019 में हुए एक सड़क हादसे में आरोपी हैं, जिसमें के. एम. बशीर नामक पत्रकार की मौत हो गई थी।

शिवाजी नामक फोटोग्राफर ने आरोप लगाया कि जब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने के बाद आरोपी बाहर आ रहे थे तब उन्होंने तस्वीर ली, उस समय वकीलों ने उनसे दुर्व्यवहार किया।

शिवाजी का आरोप है कि वकीलों ने उनका कैमरा, मोबाइल फोन और पहचान पत्र छीन लिया एवं उनसे जबरन आरोपियों की ली गई तस्वीर डिलीट कराई। फोटाग्राफर शिवाजी हादसे में मारे गए पत्रकार के सहकर्मी थे।

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की तिरुवनंतपुरम इकाई के पदाधिकारी सुरेश वेल्लीमंगलम ने भी आरोप लगाया कि जब वह शिवाजी के साथ खड़े थे तो वकीलों ने अपशब्द बोले। दोनों ने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया। बार एसोसिएशन ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस में वकीलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र