आईएएस अधिकारी अरुण कुमार मेहता जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सचिव नियुक्त

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:30 IST2021-05-28T22:30:41+5:302021-05-28T22:30:41+5:30

IAS officer Arun Kumar Mehta appointed as new Chief Secretary of Jammu Kashmir | आईएएस अधिकारी अरुण कुमार मेहता जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सचिव नियुक्त

आईएएस अधिकारी अरुण कुमार मेहता जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सचिव नियुक्त

श्रीनगर, 28 मई जम्मू कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को 1988 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार मेहता को केंद्रशासित प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया।

इस आदेश से एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था।

आदेश में कहा गया है कि बी वी आर सुब्रह्मण्यम के मुख्य सचिव का प्रभार छोड़ने के समय से अरुण कुमार मेहता को जम्मू कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: IAS officer Arun Kumar Mehta appointed as new Chief Secretary of Jammu Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे