लाइव न्यूज़ :

आईएएस अधिकारी ने महिला जनप्रतिनिधि पर लगाया चप्पल से पीटने की कोशिश करने का आरोप

By भाषा | Updated: December 24, 2021 01:12 IST

Open in App

मुंगेली, 23 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने जिला पंचायत की एक महिला सदस्य पर चप्पल से पीटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला सदस्य ने भी अधिकारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास ने जिला पंचायत की सभापति लैला ननकू भिखारी पर चप्पल से पीटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

वही, महिला जनप्रतिनिधि ने 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर जाति के आधार पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मुंगेली जिले की इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक महिला एक व्यक्ति को चप्पल से मारने की कोशिश कर रही है। वहीं एक पुलिसकर्मी महिला को रोकने की कोशिश कर रहा है।

मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला जनप्रतिनिधि लैला ननकू भिखारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह बृहस्पतिवार को अपने पति के साथ लंबित कार्य की स्वीकृति के लिए व्यास के कक्ष में पहुंची तब व्यास ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

भिखारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि अधिकारी ने जाति के आधार पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की धमकी दी।

वहीं दूसरी ओर आईएएस अधिकारी ने भी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

व्यास ने शिकायत में कहा है कि जब वह अपने कक्ष में थे तब भिखारी और उनके पति ने कथित तौर पर उन पर कार्यों को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

अधिकारी ने कहा है कि जब महिला आक्रामक हो गई तब वह अपने कक्ष से निकल गए लेकिन महिला ने उनका पीछा किया और उन्हें चप्पल से मारने का प्रयास किया। ​ व्यास ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत में महिला और उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए