लाइव न्यूज़ :

आईएएस अधिकारी अभय सिंह के पिता-मामा में भूमि विवाद, मारपीट, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 17:11 IST

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ ने बताया कि शहर के आंबेडकर चौराहे पर बने एक मकान को लेकर आईएएस अभय सिंह के पिता अमरेंद्र बहादुर सिंह का उनके मामा एवं भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह से विवाद चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ ने कहा कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है और वह जांच करने के लिए मौके पर भी गए थे। 

कोतवाली पुलिस ने आईएएस अधिकारी अभय सिंह के पिता और उनके मामा के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद उनके मामा एवं भाजपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ ने बताया कि शहर के आंबेडकर चौराहे पर बने एक मकान को लेकर आईएएस अभय सिंह के पिता अमरेंद्र बहादुर सिंह का उनके मामा एवं भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह से विवाद चल रहा था।

उन्होंने बताया कि अमरेंद्र बहादुर सिंह की ओर से दी गयी तहरीर में आरोप लगाया गया कि तीन और चार अक्टूबर की दरम्यानी रात रवि प्रताप सिंह ने अपने बेटे अंशुमान सिंह, मुन्ना, विजय सिंह और अरविन्द तिवारी और अन्य दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ उनसे मारपीट की। तहरीर के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने बहनोई अमरेंद्र बहादुर सिंह और उनके आईएएस बेटे अभय सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहा लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ ने कहा कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है और वह जांच करने के लिए मौके पर भी गए थे। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया