लाइव न्यूज़ :

IAS, IPS की चाह रखने वालों की मदद कर रहे IAS विपुल खन्‍ना, वीडियो बुक लॉन्च कर बताए एग्‍जाम क्रैक करने के टिप्‍स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2020 18:25 IST

दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में स्नातक विपुल खन्ना ने एक्सएलआरआई जमशेदपुर से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

Open in App

यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 129 वीं रैंक हासिल करने वाले आईएएस विपुल खन्‍ना अब तैयारी कर रहे युवाओं की राह आसान कर रहे हैं। तैयारियों को आसान आसान करने के लिए विपुल खन्‍ना ने वीडियो बुक लॉन्‍च की है। प्रीलिम्स स्ट्रेटजी से लेकर मेंस में सब्जेक्ट के चुनाव तक, उत्‍तर कैसे लिखें, नोट्स कैसे बनाएं ये सब कुछ इस वीडियो बुक में बताया गया है। शार्ट वीडियोज के माध्‍यम से हर बारीकी को समझाया गया है। बैंगलोर स्थित वंडरस्लेट ने इस वीडियो बुक को प्रकाशित किया है। 

किताब के बारे में आईएएस विपुल खन्ना का कहना है कि यह पुस्तक न सिर्फ मेरी सफलता को दर्शाती है, बल्कि उन सभी असफल प्रयासों से सीखने का मौका देती है जिनसे सीख कर मुझे सफलता मिली। मैंने अपने आखिरी प्रयास में यूपीएससी क्लियर किया था। मैंने इन सभी वर्षों की तैयारी से जो कुछ भी सीखा है, उसे इस पुस्तक में डाला है।

दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में स्नातक विपुल खन्ना ने एक्सएलआरआई जमशेदपुर से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने जेएनयू से अर्थशास्त्र में एक और मास्टर्स डिग्री हासिल की और करियर की शुरुआत विप्रो के साथ बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव की। 2019 यूपीएससी सिविल सर्विसेज में विपुल ने AIR 129 हासिल की थी।

बुक के प्रकाशक वंडरस्लेट के संस्थापक आनंद अच्युत का कहना है कि एक शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी होने के नाते, यह हमारा कर्तव्य है कि हम नए समाधान देश के छात्रों के लिए बनायें। हमें इस बात की खुशी है कि हमें विपुल खन्ना का साथ मिला। यह वीडियो बुक वंडरस्लेट ऐप और वेबसाइट पर फ्री पढ़ी जा सकती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट