लाइव न्यूज़ :

IAF की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम पटना में दिखाएगी अपना करतब, देखने के लिए 22 अप्रैल को बंद रहेंगे पटना के सभी स्कूल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2025 15:51 IST

भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम 22 और 23 अप्रैल 2025 को पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी।

Open in App

पटना:बिहार में शिक्षा विभाग ने अहम फैसला करते हुए 22 अप्रैल को पटना के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। दरअसल, एयर शो देखने के लिए विभाग ने फैसला किया है। भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम 22 और 23 अप्रैल 2025 को पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी। यह आयोजन न केवल सैन्य शक्ति और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन होगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति को प्रज्वलित करने और युवाओं को भारतीय वायुसेना के प्रति प्रेरित करने का एक अनूठा अवसर भी होगा। इस विशेष अवसर पर बच्चों और युवाओं को इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनाने के लिए 22 अप्रैल को पटना के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य कार्यक्रम 23 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगे। 22 अप्रैल को स्कूलों में अवकाश घोषित करने का निर्णय इस आयोजन को और भी खास बनाता है। इस दिन का उद्देश्य स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों को भारतीय वायुसेना की कार्यशैली, अनुशासन और सामरिक क्षमताओं से परिचित कराना है। यह आयोजन युवाओं में वायुसेना के प्रति रुचि और गर्व जगाने के साथ-साथ उन्हें कैरियर के अवसरों की जानकारी प्रदान करेगा। बच्चे न केवल हवाई करतबों का आनंद लेंगे, बल्कि राष्ट्रभक्ति और वैज्ञानिक उत्कृष्टता के प्रति प्रेरित भी होंगे। 

पटना में यह पहली बार है जब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम जेपी गंगा पथ पर अपना प्रदर्शन करेगी। इससे पहले बिहार के बिहटा में 16 साल पहले ऐसा आयोजन हुआ था। यह आयोजन बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती (शौर्य दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जो बिहार के लिए गर्व का प्रतीक हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, सैन्य शौर्य और वैज्ञानिक प्रगति का एक अद्भुत संगम होगा। जेपी गंगा पथ पर होने वाला यह शो एक घंटे तक चलेगा, जिसमें सूर्य किरण टीम के नौ विमान विभिन्न फॉर्मेशन और करतब दिखाएंगे। 

इसके अलावा, आकाशगंगा टीम भी अपने पैराशूट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोहेगी। यह आयोजन राजकीय समारोह के रूप में घोषित किया गया है, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के भी उपस्थित होने की संभावना है। ‘सूर्य किरण’ भारतीय वायुसेना की एक प्रतिष्ठित एरोबेटिक प्रदर्शन टीम है, जो 1996 में स्थापित हुई थी। यह 52वें स्क्वाड्रन का हिस्सा है और वर्तमान में कर्नाटक के बीदर वायुसेना स्टेशन पर आधारित है। यह टीम अपने नौ हॉक-132 अत्याधुनिक विमानों के साथ आसमान में जटिल और सटीक फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती है। 

इन विमानों की गति 150 से 650 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होती है, और ये 5 मीटर से भी कम दूरी पर उड़ान भरते हुए करतब दिखाते हैं। सूर्य किरण टीम में 13 अनुभवी पायलट होते हैं, जिनमें से 9 किसी भी समय उड़ान भरते हैं। ये पायलट क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर होते हैं, जिनके पास 1,000 घंटे से अधिक किरण एयरक्राफ्ट और लगभग 2,000 घंटे का लड़ाकू उड़ान अनुभव होता है। यह टीम साल भर में लगभग 30 शो करती है, जिसका उद्देश्य न केवल वायुसेना की ताकत और अनुशासन का प्रदर्शन करना है, बल्कि युवाओं में कैरियर के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

टॅग्स :बिहारIAF
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया