लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर बेबुनियाद अटकलों से बचने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कुन्नूर के पास हुए हेलिकॉप्टर हादसे पर “बेबुनियाद” अटकलें न लगाने का शुक्रवार को आह्वान किया। इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य 11 कर्मियों की मौत हो गई थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि तीनों सेनाओं के एक दल द्वारा दुर्घटना की जांच का आदेश दिया गया है और इसका नेतृत्व भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं।

भारतीय वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा कि जांच तेजी से पूरी की जाएगी और तथ्यों को सामने लाया जाएगा।

उसने कहा, “आईएएफ ने आठ दिसंबर 2021 को हुए त्रासद हेलिकॉप्टर हादसे के कारणों की जांच के लिए तीनों सेनाओं की टीम वाली कोर्ट ऑफ इनक्वायरी गठित की है।”

आईएएफ ने कहा, “जांच तेजी से पूरी की जाएगी और तथ्य सामने आएंगे। तब तक, मृतकों की गरिमा का सम्मान करने के लिए, बेबुनियाद अटकलों से बचा जा सकता है।”

दुर्घटना के कारणों के बारे में एक खास वर्ग द्वारा अटकलें लगाए जाने के बीच भारतीय वायुसेना की यह टिप्पणी आई। इन अटकलों में यह संदेह भी जाहिर किया जा रहा था कि क्या यह जानबूझकर की गई तोड़फोड़ का परिणाम था।

शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जनरल रावत की मौत ने लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया है।

राज्य सभा सदस्य राउत ने कहा कि जनरल रावत ने हाल के दिनों में चीन और पाकिस्तान के खिलाफ देश की सैन्य प्रतिक्रिया की रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा, “इसलिए, जब ऐसा कोई हादसा होता है, तो यह लोगों के मन में संदेह पैदा करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि जनरल रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दो इंजनों से संचालित आधुनिक मशीन था।

राउत ने दावा किया कि इस दुर्घटना से पूरा देश और नेतृत्व भ्रमित हो सकता है, और रक्षा मंत्री या प्रधानमंत्री को सभी संदेहों को दूर करना चाहिए।

इस बीच, दुर्घटना में चीन का हाथ होने की संभावना को लेकर पूछे जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी सरकारी मीडिया ने किसी भी तरह के षड्यंत्र के सिद्धांत से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां