लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के डल झील पर 26 सितंबर को एयर शो आयोजित करेगी वायुसेना

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 सितंबर भारतीय वायुसेना कश्मीर के युवाओं को सेना में शामिल होने को प्रेरित करने और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 26 सितंबर को प्रसिद्ध डल झील पर एक एयर शो आयोजित करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि एयरशो में 3,000 से अधिक स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र शामिल होंगे।

कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोल ने कहा, ‘‘एयर शो का मुख्य उद्देश्य घाटी के युवाओं को भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है।’’

पोल ने मंगलवार को 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तहत वायुसेना द्वारा आयोजित एयर शो में छात्रों की भागीदारी के संबंध में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों की एक बैठक की अध्यक्षता की थी। शो की थीम 'अपने सपनों को पंख देना' है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान के प्रभावशाली युद्धाभ्यास को देखने के लिए 3,000 से अधिक कॉलेज और स्कूली छात्रों के कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है, जो उन्हें भारतीय वायुसेना और विमानन क्षेत्र में करियर के बारे में सपने देखने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह शो छात्रों में अपने सपनों को पंख देने का जुनून भी विकसित करेगा। छात्रों के साथ-साथ 700 शिक्षक भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।’’

प्रवक्ता ने कहा कि पोल ने शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को एनसीसी कैडेटों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में स्टॉल लगाए जाएंगे और छात्रों को भारतीय वायुसेना की उपलब्धियों, बल में रोजगार के अवसरों, भर्ती नियमों और पात्रता मानदंडों से परिचित कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल