लाइव न्यूज़ :

दुर्घटनाग्रस्‍त विमान AN-32 विमान में सवार सभी 13 लोगों के शव बरामद, एयरक्राफ्ट का ब्लैक बॉक्स भी मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 18:13 IST

AN-32 विमान सोमवार (3 जून) को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

Open in App
ठळक मुद्देएएन-32 विमान का मलबा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों वाले पर्वतीय क्षेत्र से मिला था।मारे गए लोगों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। 

अरुणाचल के सियांग जिले में भारतीय वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्‍त विमान AN-32 में सवार वायु सेना के सभी 13 जवानों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टी भारतीय वायुसेना ने की है। वायुसेना ने विमान में सवार सभी जवानों को श्रद्धांजलि दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विमान में सवार सभी 13 लोगों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। शवों को वहां से निकालने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है। मारे गए लोगों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। 

विमान का ब्लैक बॉक्स क्या होता है? 

विमान का ब्लैक बॉक्स वो हिस्सा होता है, जिसमें विमान से जुड़ी सारी जानकारियां होती हैं, कई बार ये जानकारियां खुफिया भी हो सकती हैं। ब्लैक बॉक्स में ही फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर होता है। जिससे दुर्घटना की जांच करने में काफी मदद मिलेगी। 

विमान AN-32 हादसे में मारे गए लोगों के नाम 

विमान AN-32 हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। जिसमें से छह अधिकारी और सात एयरमैन हैं। उनके नाम इस प्रकार है- विंग कमांडर जीएम चार्ल्‍स, स्क्वाड्रन लीडर एच विनोद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर थापा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए तंवर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मोहंती और फ्लाइट लेफ्टिनेंट एमके गर्ग, वॉरंट ऑफिसर केके मिश्रा, सार्जेंट अनूप कुमार, कोरपोरल शेरिन, लीड एयरक्राफ्ट मैन एसके सिंह, लीड एयरक्राफ्ट मैन पंकज, गैर लड़ाकू कर्मचारी पुतली और राजेश कुमार शामिल हैं। 

तीन जून से लापता वायुसेना के एएन-32 विमान में 13 लोग सवार थे। एएन-32 विमान का मलबा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों वाले पर्वतीय क्षेत्र से मिला। AN-32 विमान सोमवार (3 जून) को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया