लाइव न्यूज़ :

IAF Strike: पाकिस्तान की तैयारियों के बीच वायुसेना को दो मिनट के भीतर तैयार होने का दिया आदेश

By सुरेश डुग्गर | Updated: February 26, 2019 18:01 IST

सेनाधिकारी इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाक सेना ने जम्मू कश्मीर की सीमाओं पर अपने फौजियों की संख्यां में बढ़ौतरी की है साथ ही में कथित युद्ध की तैयारियों में वह जुटी है। जिस कारण थल व वायुसेना को 2 मिनट के भीतर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Open in App

पाकिस्तानी सेना की सीमा पर बढ़ती हलचल के मद्देनजर दो मिनट के भीतर भारतीय वायुसेना को तैयार रहने के लिए कहा गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, ऐसा कदम दोनों देशों के बीच आरंभ हुए वाक् युद्ध तथा सैनिक तैयारियों के मद्देनजर उठाया गया है। इस बीच सीमा पर पाकिस्तानी तैयारियों के मद्देनजर जहां हाई अलर्ट जारी किया गया है वहीं दोनों पक्षों के बीच होने वाली भीषण गोलाबारी थमी नहीं है।

सेनाधिकारी इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाक सेना ने जम्मू कश्मीर की सीमाओं पर अपने फौजियों की संख्यां में बढ़ौतरी की है साथ ही में कथित युद्ध की तैयारियों में वह जुटी है। जिस कारण थल व वायुसेना को 2 मिनट के भीतर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सेनाधिकारियों का कहना था कि सीमा पर बढ़ते खतरे के दृष्टिगत ऐसा करना आवश्यक है क्योंकि शत्रु पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।

अधिकारियों की चिंता का विषय पाक सेना द्वारा सीमा रेखा पर अपने सैनिकों की संख्यां में की जाने वाली वृद्धि के साथ युद्ध की कथित तैयारियां हैं। रक्षाधिकारी बताते हैं कि पाक सेना एलओसी से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मोर्चेबंदी से लेकर भारी हथियारों को भी तैनात कर चुकी है।

रक्षाधिकारी कहते हैं कि पाकिस्तानी तैयारियों के मद्देनजर भारतीय पक्ष को भी वह सभी तैयारी रखने के लिए कहा गया है जो एक शत्रु के अचानक किए जाने वाले हमले का मुहंतोड़ उत्तर देने के लिए आवश्यक होती हैं। इन तैयारियों में हाई अलर्ट तो है ही, उचित संख्यां में जवानों तथा सैनिक साजो सामान की सीमाओं पर तैनाती भी है।

रक्षा सूत्र मानते हैं कि पाकिस्तानी सेना की सैनिक तैयारियों तथा सीमा पर की जा रही हरकतों व हलचलों को देखते हुए भारतीय सेना व वायुसेना को किसी भी खतरे से निपटने के लिए दो मिनट के भीतर तैयार होने के लिए भी कहा गया है।

इस बीच रक्षा सूत्रों ने बताया कि पुंछ तथा राजौरी के सेक्टरों में भी पाकिस्तानी गोलाबारी अभी थमी नहीं है। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारी हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीं भारतीय पक्ष उत्तर देते समय संयम बरत रहा है। हालांकि पाक सेना अपने कई गांवों को पहले ही खाली करवा चुकी है और भारतीय सेना को भी कई गांवों को खाली करवाना पड़ा है।

मिलने वाले समाचारों में कहा गया है कि कल देर रात तथा आज दिन में दोनों सेनाओं के बीच होने वाली भीषण गोलाबारी में दोनों पक्षों को क्षति पहुंची है जिसका विवरण फिलहाल नहीं मिल पाया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों को जान-माल की क्षति पहुंची है।

 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां