लाइव न्यूज़ :

IAF helicopter crashes: हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई अधिकारी थे सवार, पीएम मोदी से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 16:52 IST

IAF helicopter crashes: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा कि संबंधित मंत्रालय तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी साझा करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजनरल रावत की स्थिति के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया गया है।भारतीय वायु सेना प्रमुख को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है।

IAF helicopter crashes: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा कि संबंधित मंत्रालय तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी साझा करेगा।

हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई अन्य अधिकारी सवार थे। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है और भारतीय वायु सेना प्रमुख को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। रावत की स्थिति के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चल रही है। रक्षा मंत्री के कल संसद में इस मुद्दे पर बयान देने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए रवाना हुआ और चालक दल सहित हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से 13 शव बरामद किए गए हैं। सीडीएस वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं।

टॅग्स :बिपिन रावतराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे