लाइव न्यूज़ :

चक्रवात 'फनी' के कारण IAF ने टाला ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण, SUKHOI-30 से होना था टेस्ट

By विकास कुमार | Updated: April 29, 2019 20:46 IST

ह्मोस को डीआरडीओ ने विकसित किया है. ब्रह्मोस का परीक्षण सुखोई से होने के बाद वायु सेना किसी भी टारगेट को भारतीय सीमा में रहते हुए 150 किमी तक हिट कर सकती है.

Open in App
ठळक मुद्दे26 फरवरी को बालाकोट में हुए एयरस्ट्राइक में वायु सेना ने मिराज-2000 विमानों का इस्तेमाल किया था.सुखोई-30 एक कॉम्बैट फाइटर जेट है और अगर इसके द्वारा ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हो जाता है.

चक्रवात 'फनी' के आगमन की ख़बरों के बीच भारतीय वायु सेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण टाल दिया है. IAF ने यह फैसला ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ मिल कर लिया है. वायु सेना सुखोई-30 फाइटर जेट से इस मिसाइल का परीक्षण करने वाली थी लेकिन फिलहाल चक्रवात ने इस पर होल्ड लगा दिया है. सुखोई-30 एक कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है. यह भारत और रूस द्वारा मिल कर विकसित किया गया है. 

भारतीय वायु सेना यह परीक्षण दक्षिण भारत में करने वाली थी. बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसी क्षमता को और विकसित बनाने के लिए वायु सेना इसका परीक्षण करने वाली है. 

भारतीय वायु सेना ने कहा है कि हमने इसका परीक्षण फिलहाल टाल दिया है लेकिन हम जल्द ही करेंगे. चक्रवात फनी की आशंका बगाल की खाड़ी में आये हलचल के कारण गहरा रही है. फिलहाल इसकी स्थिति चेन्नई से 880 किमी दक्षिण-पूर्व में है.

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण IAF और DRDO मिलकर कर रही है. वायु सेना का लक्ष्य किसी भी जमीनी टारगेट को नेस्तनाबूद करना है. ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. वहीं सुखोई-30 भी भारत और रूस द्वारा मिल कर बनाया गया है. 

26 फरवरी को बालाकोट में हुए एयरस्ट्राइक में वायु सेना ने मिराज-2000 विमानों का इस्तेमाल किया था जिसमें इजराइल निर्मित स्पाइस-2000 लेज़र गाइडेड बम का इस्तेमाल किया गया था. 

सुखोई-30 एक कॉम्बैट फाइटर जेट है और अगर इसके द्वारा ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हो जाता है तो यह भारत की सुरक्षा दृष्टि से बहुत बड़ी सफलता होगी. 

ब्रह्मोस को डीआरडीओ ने विकसित किया है. ब्रह्मोस का परीक्षण सुखोई से होने के बाद वायु सेना किसी भी टारगेट को भारतीय सीमा में रहते हुए 150 किमी तक हिट कर सकती है.

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकडीआरडीओइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह