लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख ने इजराइल में एफ-15 लड़ाकू विमान उड़ाया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त वायुसेना प्रमुख आर. के. एस. भदौरिया ने शुक्रवार को इजराइल में एफ-15 लड़ाकू विमान को उड़ाया और द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए अपने इजराइली समकक्ष मेजर जनरल अमिकाम नोरकीन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

वायुसेना प्रमुख संयुक्त अरब अमीरात से मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे के लिए इजराइल पहुंचे।

भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को वायुसेना प्रमुख भदौरिया के इजराइल दौरे को दोनों देशों की वायुसेना के बीच सहयोग में ‘‘मील का पत्थर’’ बताया।

वायुसेना ने कहा, ‘‘वायुसेना प्रमुख का इजराइल दौरा भारतीय वायुसेना और इजराइल की वायुसेना के बीच मील का महत्वपूर्ण पत्थर है और दोनों पक्ष भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने को तत्पर हैं।’’

इसने कहा कि वायुसेना प्रमुख ने इजराइल की वायुसेना के कमांडर के साथ एफ-15 विमान उड़ाया। उन्हें इजराइली वायुसेना के संचालन के बारे में भी बताया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे