लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर से एयरलिफ्ट कर लाए जा रहे हैं चार ऑक्सीजन कंटेनर, भारतीय वायुसेना ने भेजा C-17 एयरक्राफ्ट, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2021 14:53 IST

भारत में कोरोना संकट के बीच भारतीय वायुसेना ने भी कमान संभाल ली है। भारतीय वायुसेना का एक विमान आज सिंगापुर पहुंचा, जहां से क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर के चार कंटेनर लाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देक्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर के चार कंटेनर लाने के लिए सिंगापुर पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमानचार कंटेनर लेकर शाम चार बजे तक पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस पहुंचेगा विमानविमान के सिंगापुर पहुंचने के बाद उसमें लादे जा रहे कंटेनर की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं

कोरोना संकट के बीच देश भर के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत एक बड़ी परेशानी बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी ऑक्सीजन को एक-जगह से दूसरी जगह ले जाने की है। इसके लिए ज्यादा बड़े टैंकर की जरूरत है। ऐसे में भारतीय वायु सेना का मालवाहक विमान C-17 शनिवार को सिंगापुर के चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा।

वायुसेना का ये विमान क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर के चार कंटेनर लेकर शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस पर पहुंचेगा।  C-17 एयरक्राफ्ट के सिंगापुर पहुंचने के बाद वहां कंटेनर को इसमें लादे जाने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में ट्वीट किया।

सिंगापुर के लिए रात दो बड़े उड़ा था वायुसेना का विमान

मिली जानकारी के अनुसार वायुसेना के C-17 विमान ने रात दो बजे ही सिंगापुर के लिए उड़ान भर दी थी। ये विमान सुबह करीब 7.45 बजे सिंगापुर पहुंचा। इसके बाद कंटेनर को विमान में भरने का काम शुरू हुआ।

इस बीच खबर है कि भारतीय वायुसेना का एक और विमान भी ऐसे ही टैंकर लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात भी रवाना किया जा रहा है। साथ ही जर्मनी से भी कुछ मोबाइल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट्स लाने की तैयारी हो रही है।

इसके अलावा वायुसेना ने शनिवार को पुणे से मालवाहक विमान के जरिये खाली टैंक जामनगर भेजने का भी काम किया। वायुसेना के मालवाहक विमान 15 टन क्षमता के दो खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर पुणे से रवाना हुए और दोपहर डेढ़ बजे तक जामनगर पहुंचे।

बता दें कि अचानक बढ़ी मांग के बाद देश में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में होते हुए भी इसके ट्रांसपोर्टेशन में बड़ी समस्या आ रही है। भरे हुए टैंकर सड़क मार्ग से लाए जा सकते हैं क्योंकि ऑक्सीजन सुरक्षा कारणों की वजह से विमान से नहीं लाया जाता। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्ससिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'