लाइव न्यूज़ :

एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, श्रीनगर सहित जम्मू, लेह, अमृतसर और पठानकोट से सभी व्यावसायिक उड़ाने बंद

By भाषा | Updated: February 27, 2019 12:32 IST

नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से गोलाबारी बढ़ जाने से सुरक्षाबलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है।

Open in App

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी के बीच श्रीनगर, जम्मू एवं लेह हवाईअड्डों पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है। साथ ही पंजाब के पठानकोट और अमृतसर में भी व्यसायिक उड़ानों बंद किये जाने की रिपोर्ट मिली है।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के फौरन बाद और भारत-पाकिस्तान की सेना के बीच नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से हो रही गोलाबारी के मद्देनजर यह कदम उठाये गये हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक विमानों की आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।'

हालांकि, अधिकारी ने आपात स्थिति की प्रकृति के बारे में नहीं बताया लेकिन माना जा रहा है कि बुधवार सुबह बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। जम्मू और लेह हवाईअड्डों को भी व्यावसायिक विमानों के लिए बंद कर दिया गया है। 

नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से गोलाबारी बढ़ जाने से सुरक्षाबलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। यह गोलाबारी पाकिस्तानी सेना की ओर से बुधवार तड़के शुरू की गई।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह