लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से कराना चाहूंगा : सीईसी चंद्रा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल सुशील चंद्रा ने मंगलवार को देश के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित कराना चाहेंगे, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में भी मतदाता बगैर किसी भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

चंद्रा ने सुनील अरोड़ा का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद सोमवार को चंद्रा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।

नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं यह सुनिश्चित करना चाहूंगा कि चुनाव (पश्चिम बंगाल में शेष चरणों के) बहुत शांतिपूर्ण, बहुत स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में भी मतदाता बगैर किसी भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। ’’

बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगाने वाली भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने एक दूसरे पर बेधड़क निशाना साधा है और चुनाव आयोग ने आपत्तिजनक भाषणों को लेकर दोनों दलों के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

राज्य में प्रथम चार चरण के चुनावों के दौरान हिंसक घटनाएं देखने को मिलीं।

असम में तीन चरणों में और तमिलनाडु, केरल तथा पुडुचेरी में एकमात्र चरण में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। वहीं, बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं और पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को है।

चंद्रा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के लिए एक माहौल बनाना होगा।

यह पूछे जाने पर कि चुनाव आयोग इस दिशा में कैसे आगे बढ़ेगा, सीईसी ने कहा कि आयोग निगरानी कर रहा है और जमीनी स्तर पर मौजूद सभी अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों से बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि विस्तृत बैठकें की जा रही हैं।

चंद्रा को लोकसभा चुनाव से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 14 मई 2022 तक है।

उनके नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव करवाएगा।

उप्र विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभाओं का कार्यकाल अगले वर्ष मार्च में समाप्त होने जा रहा है।

चंद्रा भारतीय राजस्व सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं।

वह 18 फरवरी, 2020 से परिसीमन आयोग के पदेन सदस्य हैं और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रक्रियाओं को देख रहे हैं।

करीब 39 वर्ष तक आयकर विभाग में विभिन्न पदों पर रहने के बाद चंद्रा को एक नवंबर 2016 को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

आयोग ने मंगलवार को कहा, ‘‘काला धन की समस्या के खिलाफ सीबीडीटी अध्यक्ष के तौर पर चंद्रा ने जो अभियान शुरू किया था, उसे उन्होंने चुनाव आयुक्त के पद पर रहने के दौरान चुनावी प्रक्रिया में धन बल के इस्तेमाल को रोकने के लिए तत्परता से जारी रखा।’’

आयोग ने कहा कि उन्होंने निरंतर ही प्रलोभन मुक्त चुनावों की अवधारणा पर जोर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां