लाइव न्यूज़ :

मैं नये सांसदों से संसद साइकिल से आने का आग्रह करूंगा: मनसुख लाल मांडविया

By भाषा | Updated: June 19, 2019 04:59 IST

संसद में साइकिल से आने की शुरुआत करने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब वह राज्यसभा सदस्य बने तो उन्हें स्वर्ण जयंती सदन में एक फ्लैट आवंटित किया गया।

Open in App

संसद में अक्सर साइकिल से आने वाले केन्द्रीय मंत्री मनसुख लाल मांडविया ने कहा कि वह और सदस्यों को भी साइकिल से आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मांडविया पिछले महीने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ लेने के लिए साइकिल चलाकर पहुंचे थे।

गुजरात से राज्यसभा सांसद मांडविया ने कहा, ‘‘हमारे पास संसद में एक क्लाइमेट क्लब है ... एक समय था जब 8 से 10 सांसद साइकिल से संसद आते थे और इसके सदस्यों की संख्या 46 तक पहुंच गई है ... अब मुझे इसे और मजबूत बनाना है और नए सांसदों को इस क्लब से जोड़ना है।’’

संसद में साइकिल से आने की शुरुआत करने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब वह राज्यसभा सदस्य बने तो उन्हें स्वर्ण जयंती सदन में एक फ्लैट आवंटित किया गया।

उन्हें संसद आने के लिए वाहन का इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उस दौरान खड़ा रहना पड़ा और 10-15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा, जब उसमें (वाहन) देरी हो गई थी ... दूरी मुश्किल से आधा किलोमीटर थी, इसलिए मेरे दिमाग में विचार आया कि क्यों नहीं साइकिल से पहुंचा जाये, जो प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल है। मैंने साइकिल चलाना शुरू किया और संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्व मंत्री अनिल माधव दवे के साथ चर्चा की।’’

उन्होंने कहा कि इसके तुरन्त बाद संसद में सांसदों का ‘क्लाइमेट क्लब’ बना और दवे ने भी साइकिल चलानी शुरू की। इसके बाद अर्जुन राम मेघवाल, के टी तुलसी, डा विकास महात्मे जैसे अन्य लोग इस क्लब से जुड़े। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए