लाइव न्यूज़ :

बंगाल के बारे में उपयुक्त समय पर बात करूंगा, तमिलनाडु में एआईएमआईएम लड़ेगी चुनाव: ओवैसी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:13 IST

Open in App

हैदराबाद, एक मार्च एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के नेता अब्बास सिद्दीकी द्वारा पश्चिम बंगााल में वाम-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन दिए जाने को सोमवार को तवज्जो नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह उचित समय पर इस मुद्दे पर विस्तार से बोलेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संबंध में ओवैसी की पूर्व में आईएसएफ नेता सिद्दीकी से बातचीत हुई थी। सिद्दीकी ने रविवार को कोलकाता में एक रैली में शिरकत की और वाम तथा कांग्रेस का समर्थन करने की घोषणा की।

इस बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक शायर ने कहा है ‘‘मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल, लोग आते गए, कारवां बनता गया।’’ आपके सवाल का यही जवाब है। मैं उचित समय पर इसका जवाब दूंगा।’’

सिद्दीकी द्वारा एआईएमआईएम का साथ छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह उचित समय पर इस बारे में कुछ कहेंगे।

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु में हम निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। पांच साल पहले भी हम वहां चुनाव लड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल