लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए प्रीतम सिंह और इंदिरा ह्रदयेश के नाम का समर्थन करूंगा: हरीश रावत

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:57 IST

Open in App

देहरादून, 12 जनवरी कांग्रेस नेतृत्व को उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की सलाह देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रीतम सिंह और इंदिरा ह्रदयेश का नाम आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह अपने नाम को लेकर जारी असमंजस को समाप्त करना चाहते हैं।

एक ट्वीट में रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया जाना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकती हैं ।

उन्होंने कहा, '‘प्रीतम सिंह सेनापति हैं। उन्हें पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किये जाने का अनुरोध है । मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में इंदिरा ह्रदयेश जी का भी स्वागत करूँगा । मैंने अपने नाम को लेकर जो असमंजस है, उसको समाप्त किया है।'’

कांग्रेस महासचिव ने पार्टी नेतृत्व से उन्हें सामूहिक नेतृत्व की पंक्ति से हटा दिए जाने का भी अनुरोध किया और कहा, '‘ कुछ समय व्यक्ति को उन्मुक्त भी रहना चाहिये। मैं उसी दिशा में बढ़ते हुये, राजनीति के बल पर धन कमाकर अब प्रदेश की राजनीति पर कब्जा जमाने की प्रवृत्ति के विरूद्ध जन जागृति जगाने का काम करना चाहता हूँ।'’

उन्होंने कहा, ‘'निरंतर यह देखना भी कष्टकारक है कि कांग्रेस संगठन एक होटल की चार दीवारी में कैद होकर न रह जाय। मुझे कार्यकर्ताओं और स्वराज आश्रम की गरिमा को भी पुनः स्थापित करना है ।'’

रावत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं । उन्होंने कहा, '‘मैं इसलिए मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं क्योंकि कांग्रेस में यह परंपरा नहीं है कि जो अध्यक्ष हो वही मुख्यमंत्री हो ।'’

सोमवार को हरीश रावत ने कांग्रेस नेतृत्व को उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की सलाह दी थी । रावत ने कहा था कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में साफ और स्पष्ट घोषणा से अनावश्यक कयास और कार्यकर्ताओं के स्तर तक पहुंच रही गुटबाजी थम जाएगी जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है ।

इसी बीच, उत्तराखंड कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हो रही बयानबाजी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज ‘'सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम लठ्ठ'’ जैसी हो गई है।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा, '‘ कांग्रेस में आज हालात यह है कि उनके पास सेना तो है नहीं और न ही किसी को सेना की फिक्र है । सब बिना सेना के सेनापति बनना चाहते हैं ।'’

भगत ने कहा कि अच्छा है कि जनता ने समय से पहले ही एक बार फिर कांग्रेस की फितरत को समझ लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे