लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री से चक्रवात प्रभावित सभी राज्यों के लिए आर्थिक सहायता देने का अनुरोध करूंगा: आठवले

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:01 IST

Open in App

पणजी, 22 मई केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चक्रवात ताउते के चलते प्रभावित होने वाले सभी राज्यों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में आए इस चक्रवात के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में जानमाल की हानि हुई।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने वास्को शहर में संवाददाताओं से कहा, '' चक्रवात से प्रभावित गुजरात का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री ने राज्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने अन्य राज्यों को भी अपने वहां हुई हानि का आकलन करने और अपने दावे को केंद्र को सौंपने को कहा है।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने हालात का जायजा लेने के लिए चक्रवात प्रभावित कोंकण क्षेत्र का दौरा किया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फसल का नुकसान होने के चलते प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 50,000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर