लाइव न्यूज़ :

आजम खान ने जिस महिला सांसद रमा देवी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, जानिये वो क्या चाहती हैं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 26, 2019 11:18 IST

लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर बैठी रमा देवी पर सपा सांसद आजम खान ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब रमा देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देरमा देवी ने कहा कि आजम खान को लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।विवाद के बाद आजम खान बिना भाषण दिए सदन से बाहर चले गए थे।

गुरुवार को लोकसभा स्पीकर की कुर्सी संभाल रही बीजेपी की महिला सांसद रमा देवी पर सपा सांसद आजम खान ने आपत्तिजनकर टिप्पणी की। इस पर सदन में भारी हंगामा खड़ा हो गया। विवाद के बाद आजम खान बिना भाषण दिए सदन से बाहर चले गए। अब आजम की टिप्पणी पर रमा देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि आजम खान को लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

बीजेपी सांसद रमा देवी ने कहा, 'उन्होंने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। हम सभी जानते हैं कि जया प्रदा जी के बारे में उन्होंने कैसी बातें कहीं। उन्हें लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।'

जानें क्या है पूरा मामला 

तीन तलाक बिल पर लोकसभा में बोलते हुये आजम खान ने कहा, मुख्तार अब्बास नकवी कहां हैं, इस पर स्पीकर रमा देवी ने कहा कि आप इधर-उधर की बात न करें बल्कि चेयर की ओर देखकर अपना विषय रखें। इस पर आजम खान ने स्पीकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे हंगामा हो गया और बीजेपी समेत कई दलों के सांसद उनसे माफी की मांग करने लगे।     इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कुर्सी संभाल ली और सदन को शांत करवाने की कोशिश की। स्पीकर की अनुमति के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्पष्टीकरण भी पेश किया। इसके बाद आजम खान को बोलने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसे अपमान के बाद वो नहीं बोल सकते और सदन से बाहर निकल गए।    इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ को चर्चा एवं पारित करने के लिये पेश किया जिसमें विवाहित मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की संरक्षा करने और उनके पतियों द्वारा तीन बार तलाक बोलकर विवाह तोड़ने को निषेध करने का प्रावधान किया गया है।

टॅग्स :आज़म खानसंसदतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है