लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के आरोप साबित नहीं कर पाया तो राजनीति छोड़ दूंगा : स्टालिन

By भाषा | Updated: January 2, 2021 20:43 IST

Open in App

कोयंबटूर, दो जनवरी द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि अगर वह तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री एस पी वेलुमनि के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित नहीं कर सके तो राजनीति छोड़ देंगे।

आरोपों को साबित करने की वेलुमनि की चुनौती पर जवाब देते हुए स्टालिन ने कहा, ‘‘मैं राजनीति छोड़ने को तैयार हूं। क्या आप (वेलुमनि) तैयार हैं?’’

द्रमुक अध्यक्ष थोंदामुथुर विधानसभा क्षेत्र के देवरायपुरम में एक ग्राम सभा को संबोधित कर रहे थे। यह विधानसभा क्षेत्र वेलुमनि का है।

द्रमुक द्वारा पिछले महीने राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन का जिक्र करते हुए वेलुमनि ने कहा था कि अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हो जाते हैं तो वह अपना पद छोड़ देंगे। उन्होंने पूछा कि क्या स्टालिन आरोप साबित नहीं होने पर राजनीति छोड़ने को तैयार हैं। द्रमुक ने अपने ज्ञापन में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के खिलाफ आरोप सूचीबद्ध किये हैं।

स्टालिन ने कहा, ‘‘हम न केवल मंत्री के खिलाफ आरोप साबित करेंगे बल्कि उन्हें अदालत में खींचेंगे और उनके भ्रष्टाचार के लिए उन्हें सजा दिलाएंगे।’’

स्टालिन ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो पद पर बैठते ही दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के मामले में जांच का आदेश देंगे क्योंकि सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग ने तीन साल के बाद भी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

द्रमुक नेता ने के. पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने पर अन्नाद्रमुक पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके गठबंधन सहयोगी भाजपा ने अभी तक उनका समर्थन नहीं किया है।

राज्य सरकार ने ग्राम सभा की बैठकों पर रोक लगा रखी है, लेकिन द्रमुक जन ग्राम सभाएं आयोजित कर रही है और इसमें उसने लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी की प्रशंसा की है।

स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वेलुमनि ने दोहराया कि अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हो जाते हैं तो वे सरकार और अन्नाद्रमुक में सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने दावा किया कि द्रमुक अध्यक्ष राजनीतिक शत्रुता के चलते भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव