लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच कोई बड़ी रैली नहीं करूंगा: प.बंगाल के मंत्री

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:09 IST

Open in App

कोलकाता, 18 अप्रैल पश्चिम बंगाल के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने रविवार को कहा कि वह किसी भी बड़ी रैली के आयोजन से दूर रहेंगे। इससे कुछ दिन पहले वाम मोर्चा ने कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर कोई जनसभा नहीं करेगा।

तृणमूल कांग्रेस ने चट्टोपाध्याय को भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

चट्टोपाध्याय को भवानीपुर सीट बरकरार रखने की जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि यहां से वर्तमान विधायक एवं टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव मैदान में उतरी हैं। चट्टोपाध्याय सत्तारूढ़ पार्टी के पहले ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने ऐसा फैसला किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के बीच मैंने आगामी चुनाव प्रचार के लिए भवानीपुर एसी में कोई बड़ी रैली नहीं करने का फैसला किया है, जो मैंने हमेशा पिछले चुनावों में की है। सभी से मास्क पहनने और सुरक्षित रहने का अनुरोध करता हूं।’’

भवानीपुर में मतदान 26 अप्रैल को होना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल में अपनी जनसभाओं को रद्द कर दिया है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 हालात के मद्देनजर, मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी रैलियां स्थगित कर रहा हूं। मैं सभी नेताओं को सलाह देना चाहता हूं कि वे मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी रैलियां आयोजित करने के परिणामों के बारे में गहराई से विचार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल