लाइव न्यूज़ :

चक्रवात से हुई तबाही की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करूंगी : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:27 IST

Open in App

कोलकाता, 27 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आएंगे तब वह चक्रवाती तूफान ‘यास’ से हुई तबाही की समीक्षा करने के लिए उनके साथ बैठक करेंगी।

बनर्जी ने बताया कि यह बैठक पश्चिमी मिदनापुर जिले के कलाईकुंडा में शुक्रवार को होगी।

उन्होंने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के तूफान प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण कर यहां आएंगे। वह दीघा होते हुए कलाईकुंडा आएंगे और वहां से ही दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री कलाईकुंडा में मेरे साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री बनर्जी का मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के साथ शुक्रवार को चक्रवात प्रभावित पूर्वी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के इलाके का हवाई सर्वेक्षण करने का भी कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो