लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नए बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता ने कहा- पार्टी के विस्तार पर ध्यान करूंगा केंद्रित, संगठन में बदलाव के दिए संकेत

By भाषा | Updated: June 4, 2020 05:41 IST

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर तथा पहली बार पटेल नगर (पश्चिम) से निगम पार्षद चुने गए गुप्ता की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति ने कई लोगों को चौंका दिया। वह मनोज तिवारी की जगह लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा के नए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी नियुक्ति के बाद बुधवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह पार्टी के विस्तार पर ध्यान केन्द्रित करेंगे।उन्होंने आने वाले दिनों में पूरे संगठन में बदलाव के भी संकेत दिये।

नई दिल्लीः भाजपा के नए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी नियुक्ति के बाद बुधवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह पार्टी के विस्तार पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। उन्होंने आने वाले दिनों में पूरे संगठन में बदलाव के भी संकेत दिये। वह बृहस्पतिवार को भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। 

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर तथा पहली बार पटेल नगर (पश्चिम) से निगम पार्षद चुने गए गुप्ता की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति ने कई लोगों को चौंका दिया। वह मनोज तिवारी की जगह लेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य के तौर पर 1986 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले गुप्ता ने कहा, ''मेरी नियुक्त से स्वाभाविक रूप से साधारण कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा होगा। इससे वे यह सोचकर कड़ी मेहनत करेंगे कि वे भी यहां पहुंच सकते हैं।'' 

गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वह उन लोगों के बीच जाकर दिल्ली भाजपा के विस्तार पर काम करेंगे, जहां अभी तक पार्टी नहीं पहुंची है। विशेषकर झुग्गी-बस्तियों में। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता कोरोना वायरस महामारी के बीच लोगों की मदद करना और केजरीवाल सरकार को ''बेनकाब'' करना है जो कोविड -19 रोगियों के लिये उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने में ''विफल'' रही है। गुप्ता ने कहा, "हम रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे ताकि सरकार की विफलताओं के कारण जनता के हितों को चोट न पहुंचे।" उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करके पार्टी संगठन में बदलाव किये जाएंगे। गुप्ता ने संकेत दिये कि वह ''सक्रिय सदस्यों'' को अपनी टीम में जगह देंगे जब संगठन में बदलाव किया जाएगा और काम नही करने वालों को किनारे किया जायेगा । उन्होंने कहा, ''हर किसी को नहीं बदला जाएगा, लेकिन मेहनती कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।'' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया