लाइव न्यूज़ :

अपने निर्णय की घोषणा जल्द ही करूंगा: रजनीकांत

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:24 IST

Open in App

चेन्नई, 30 नवंबर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने यहां अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन करने के बाद सोमवार को कहा कि राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से वह जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे।

रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा की है।

राघवेंद्र कल्याण मंडपम में आरएमएम के सचिवों से बातचीत के बाद उन्होंने यहां पोएस गार्डन स्थित आवास के बाहर संवाददाताओं को बताया कि पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय दी तथा इस मामले पर खुद उन्होंने अपने विचारों से उन्हें अवगत करवाया।

रजनीकांत ने कहा, ‘‘उन्होंने (पदाधिकारियों ने) कहा कि मेरा जो भी फैसला होगा, उसमें वे मेरे साथ हैं। फैसले (राजनीति में प्रवेश) के बारे में मैं जल्द से जल्द बताऊंगा।’’

गौरतलब है कि तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पिछले महीने रजनीकांत ने कहा था कि 2016 में अमेरिका में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हो चुका है और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर चिकित्सक राजनीति में उनके प्रवेश के खिलाफ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह