लाइव न्यूज़ :

मैं हमेशा अपने लोगों के अधिकारों के लिए खड़ा रहूंगा : जैजी बी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:47 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन की एक प्रमुख आवाज रहे पंजाबी गायक जैजी बी ने कहा है कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले लोगों के साथ वह एकजुटता व्यक्त करते रहेंगे। भारत में कानूनी कार्रवाई की मांग के बाद ट्विटर द्वारा उनके एकाउंट पर ‘रोक’ लगाए जाने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की है।

‘लुमेन डेटाबेस’ से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने छह जून को चार एकाउंट पर कार्रवाई करने के लिए कंपनी को कानूनी अनुरोध किया था। इनमें जैजीबी का एकाउंट भी शामिल था।

46- वर्षीय गायक ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम पर अपने ट्विटर अकाउंट का एक ‘स्क्रीनशॉट’ पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया था कि "किसानों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाने तथा 1984 के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने को लेकर उनके प्रोफ़ाइल को रोक दिया गया है।’’

वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के सिख विरोधी दंगों में सिर्फ दिल्ली में 2,733 लोग मारे गए थे। जैजी बी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं हमेशा अपने लोगों के अधिकारों के लिए खड़ा रहूंगा। किसान मजदूर एकता जिंदाबाद, 1984 को नहीं भूल पाएंगे, अपनी आवाज बुलंद करें।’’

जैजी बी के एकाउंट पर जाने वाले लोगों को यह संदेश दिखता है कि "कानूनी अनुरोध को लेकर भारत में इस एकाउंट पर रोक लगा दी गयी है।’’ संपर्क किए जाने पर एक ट्विटर प्रवक्ता ने कहा कि जब उसे (कंपनी को) कोई वैध कानूनी अनुरोध मिलता है, तो वह ट्विटर नियमों और स्थानीय कानून दोनों के तहत इस पर गौर करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि एकाउंट की सामग्री से ट्विटर नियमों का उल्लंघन होता है, तो उस सामग्री को सेवा से हटा दिया जाएगा। यदि उसे किसी विशेष क्षेत्राधिकार में अवैध ठहराया जाता है लेकिन ट्विटर नियमों का उल्लंघन नहीं होता है, तो हम सिर्फ भारत में सामग्री तक पहुंच रोक सकते हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सभी मामलों में सीधे एकाउंट वाले व्यक्ति को सूचित करती है ताकि उन्हें जानकारी मिल सके कि कंपनी को एकाउंट के संबंध में कानूनी आदेश प्राप्त हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?