लाइव न्यूज़ :

मुझे प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने के लिए जाने से रोका गया : कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून ब्लैक फंगस के मरीजों के वास्ते दवा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने जा रहे पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश शर्मा ने पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद यहां अपने निवास पर ही धरना दिया।

शर्मा ने बताया कि विकासपुरी में उनके निवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये और उन्हें प्रदर्शन करने के लिए बाहर नहीं जाने दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के मरीजों के बढ़ने के साथ ही उसके उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कमी की खबर है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ करीब साढ़े बारह बजे मैंने प्रधानमंत्री आवास के लिए जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने मेरी गाड़ी रोक दी और मुझे घर से बाहर नहीं जाने दिया। मैं अपने घर पर ही धरने पर बैठ गया। मैं चेतावनी देता हूं कि यदि ब्लैक फंगस की दवाएं मरीजों को 48 घंटे के अंदर उपलब्ध नहीं करायी जाती हैं तो मैं प्रधानमंत्री आवास पर धरने पर बैठूंगा।’’

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ने ट्वीट किया, ‘‘ कोई नजरबंद नहीं किया गया था। लेकिन लॉकडाउन दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो