लाइव न्यूज़ :

मैं जब 14 वर्ष की थी तब मेरा यौन उत्पीड़न हुआ था: इरा खान

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:59 IST

Open in App

मुंबई, दो नवम्बर अभिनेता आमिर खान की पुत्री इरा खान ने खुलासा किया है कि जब वह एक किशोरी थी तब उनका एक व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था।

यह खुलासा इरा खान द्वारा यह बताने के एक महीने बाद आया है कि उनका चार वर्ष से अधिक समय तक अवसाद का इलाज चला है ।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई 10 मिनट की एक वीडियो में कहा, ‘‘जब मैं 14 वर्ष की थी तब मेरा यौन उत्पीड़न किया गया। वह इस अर्थ में थोड़ी अजीब स्थिति थी कि मुझे नहीं पता था कि व्यक्ति को पता है कि वह क्या कर रहा था, मैं उसे एक तरह से जानती थी। वह हर दिन नहीं हो रहा था।’’

इरा खान ने रविवार को एक वीडियो क्लिप में कहा, ‘‘मुझे यह सब समझने में लगभग एक साल लग गया ,फिर मैंने तुरंत अपने माता-पिता को एक ईमेल लिखा और खुद को उस स्थिति से बाहर निकाला।’’

23 वर्षीय इरा ने कहा कि जब वह उस स्थिति से बाहर आ गई, तो उन्हें अब बुरा नहीं लगता था। उन्होंने कहा कि हालांकि, उन्हें यह सोचकर गुस्सा आता था कि उन्होंने वैसा कैसे होने दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं डरी नहीं, मुझे ऐसा लग रहा था कि वह अब मेरे साथ नहीं हो रहा है और वह खत्म हो गया है। मैं आगे बढ़ गई लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं था जिसने मुझे जीवन भर डराया हो और ऐसा कुछ भी नहीं जिससे मुझे वैसा महसूस हो जो मैनें 18-20 वर्ष की आयु में महसूस किया था ।’’

इरा खान ने कहा कि यहां तक ​​कि उनके माता-पिता के बीच तलाक ने भी उन्हें ‘‘आघात’’ नहीं दिया क्योंकि यह सौहार्दपूर्ण था।

आमिर खान और रीना दत्त अपने विवाह के 16 वर्ष बाद 2002 में अलग हो गए। दोनों का एक पुत्र भी है जिसका नाम जुनैद खान है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन