लाइव न्यूज़ :

भाजपा का समर्थन नहीं करने पर मुझे तिहाड़ जेल भेजा गया: शिवकुमार

By भाषा | Updated: December 6, 2021 22:11 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), छह दिसंबर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन नहीं किया और वह उसके साथ नहीं गए, इसलिए उन्हें तिहाड़ जेल में बंद किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने सवाल उठाया था कि शिवकुमार को तिहाड़ जेल क्यों भेजा गया था। इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, “मैं तिहाड़ जेल इसलिए गया था,क्योंकि आपने (भाजपा) मुझे भेजा था। आपने (भाजपा) मुझे भेजा, क्योंकि मैंने आपका समर्थन नहीं किया, मैं आपके साथ नहीं आया।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह जेल जाने से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो जाते, शिवकुमार ने कहा, “हर कोई जानता है। सब दर्ज है …।”

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में तीन सितंबर 2019 को शिवकुमार को गिरफ्तार किया था और उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हें 23 अक्टूबर को रिहा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos