लाइव न्यूज़ :

मैं तो जादूगर था इसलिए काम चल गया, सरकार पांच साल चलेगी: गहलोत

By भाषा | Updated: October 29, 2021 11:14 IST

Open in App

जयपुर, 29 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल अपनी सरकार पर आए संकट को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र जादुई संख्या का खेल है और चूंकि वह खुद जादूगर थे तो उनका काम चल गया। साथ ही गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

गहलोत शनिवार को बीकानेर, सीकर, चुरू व जयपुर जिले के दौरे पर थे जहां उन्होंने चार जगहों पर "प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियान" के तहत आयोजित शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान जहां उन्होंने अपनी सरकार के अब तक के काम गिनाए, वहीं वह राज्य सरकार पर पिछले साल आए संकट को लेकर भाजपा व केंद्र सरकार पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूके।

शाहपुरा के करीरी गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने उक्त संकट के वक्त उनका साथ देने वाले निर्दलीय व बसपा से कांग्रेस में आए छह विधायकों का जिक्र किया और कहा कि इन विधायकों के साथ के कारण उनकी सरकार बची वरना उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ता।

गहलोत ने कहा,‘‘ हमारी सरकार बची है तो इन लोगों के कारण ही बची है, यह हम कैसे भूल सकते हैं कि सरकार गिराने की साजिश भाजपा ने दिल्ली के दरबार में बैठकर की। क्या क्या नहीं किया गया ...आप सब जानते हैं। ये विधायक 34 दिन तक होटल में मेरे साथ रहे। चाहे वह निर्दलीय हों या बसपा से कांग्रेस में आए विधायक.... अगर ये नहीं होते तो मुझे इस्तीफा देना पड़ता।’’

गहलोत ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘जब 100 में से 19 चले गए तो ...यह तो गिनती का खेल है लोकतंत्र में जादुई (मैजिक) नंबर होते हैं। वह तो ठीक है कि मैं खुद जादूगर (मैजिशियन) था इसलिए काम चल गया मेरा। मैजिक नंबर का मतलब है कि 200 विधायकों में से 101, 100 से काम नहीं चलता।’’

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व 18 अन्य विधायकों के गहलोत के नेतृत्व को लेकर बागी रुख अपना लेने से पिछले साल गहलोत सरकार संकट में आ गई थी। हालांकि पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप से मामले को सुलझा लिया गया।

गहलोत ने कहा,' अमित शाह की सारी कोशिशें यहां फेल हो गईं। इस प्रकार यह सरकार बची, यह सरकार पांच साल चलेगी, अगली बार फिर मैं आपसे अपील करूंगा कि आप कांग्रेस की सरकार बनवाओ।’’

इससे पहले बीकानेर के पास बीदासर में उन्होंने लोगों से राज्य में बार बार सरकार बदलने की परंपरा बंद कर अगले चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।

अपने संबोधनों में गहलोत ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार के लोग धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा