लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें पिता की पुण्यतिथि के कार्यक्रम का निमंत्रण देना चाहता हूं: चिराग

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:52 IST

Open in App

पटना, 11 सितंबर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहते हैं।

जमुई के सांसद चिराग ने संवाददाताओं से कहा कि वह ''आधी रात या कल तड़के भी'' मुख्यमंत्री से मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुमार उनके दिवंगत पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए समारोह में शिरकत करेंगे।

पासवान ने कहा ,''मैं मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी अपील करना चाहता हूं, कृपया आइए। आप मुझसे नाराज हो सकते हैं और आप चाहें तो मुझे आशीर्वाद न दें। लेकिन आप के मेरे पिता के साथ उत्कृष्ट संबंध थे, जो पांच दशक से अधिक समय के अपने राजनीतिक करियर के दौरान बिहार में सभी के मित्र रहे ।''

चिराग ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कुमार के साथ संबंध तल्ख कर लिये थे। उन्होंने जदयू नेता कुमार को हराने का संकल्प लेकर अपनी पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग कर लिया था और कुमार पर अपने पिता रामविलास पासवान के साथ दुर्व्यवहार करने समेत कई आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos