लाइव न्यूज़ :

मैं बड़ा और बेहतर एक्शन करना चाहता हूं: जॉन अब्राहम

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:11 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने ‘फोर्स’ फिल्म का तीसरा संस्करण बनाने और इसे देश में ‘सबसे बड़ी एक्शन फ्रैंचाइज़ी’ के तौर पर पेश करने की इच्छा व्यक्त की है।

48 वर्षीय अभिनेता ‘सत्यमेव जयते 2’ से एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म बृहस्पतिवार को ही रिलीज़ हुई है। वह इसी तरह की कई फिल्मों में काम कर रहे हैं जिनमें ‘अटैक’ व ‘एक विलेन रिटर्न्स’ शामिल है। इसके अलावा वह यशराज फिल्म्स की एक फिल्म में भी दिखेंगे। इस फिल्म का नाम ‘पठान’ बताया जाता है और इसमें शाहरूख खान भी नज़र आएंगे।

अब्राहम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा, “मैं बड़ा और बेहतर एक्शन करना चाहता हूं। मैं इसे बडे पैमाने पर ले जाना चाहता हूं। फ्रेंचाइजी के मामले में मेरे पास जो फिल्म है वह 'फोर्स' है, शायद यह पहली एक्शन फ्रैंचाइज़ी थी जो अस्तित्व में थी।”

उन्होंने कहा, “मैं 'फोर्स 3' करना चाहता हूं और इसे इस देश की सबसे बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी बनाना चाहता हूं। मैं फिल्म ‘अटैक’ भी कर रहा हूं जो तैयार है और इसमें भी बेहतरीन एक्शन है।”

उन्होंने कहा, “मैं बड़ी, मजेदार एक्शन फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता हूं। मैं अपना खुद का ब्रह्मांड बनाना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित