लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों से घर लौटने का आग्रह करता हूं :गोयल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आठवें महीने में प्रवेश करने के बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों से अपना आंदोलन खत्म करने और घर लौटने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी किसानों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते हुए कहा है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों के प्रावधानों पर वार्ता बहाल करने के लिए तैयार है।

गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं अनुरोध करूंगा कि किसान अपने घर लौट जाएं। कानून किसान हितैषी हैं और देश भर के किसानों ने इसका स्वागत किया है। ’’

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान अपने सुझाव दे सकते हैं। सरकार और किसान संघों ने गतिरोध दूर करने के लिए अब तक 11 दौर की वार्ता की है। अंतिम बार वार्ता 22 जनवरी को हुई थी। गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शनकारी किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हिंसा की घटनाएं होने के बाद से वार्ता बहाल नहीं हुई है।

गौरतलब है कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसानों के दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले सात महीने हो गये हैं। उनमें मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?