लाइव न्यूज़ :

मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ खड़ा हूं: सनी देओल ने किसान प्रदर्शन पर कहा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 12:32 IST

Open in App

शिमला, सात दिसंबर भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने कहा कि उनका मानना है कि केंद्र सरकार हमेशा किसानों की भलाई के बारे में सोचती है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार नए कृषि कानूनों पर किसानों से बातचीत करके सही अंजाम तक पहुंचेगी।

मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जमा हैं।

आंदोलनकारी किसानों को चिंता है कि नए कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और खरीद की प्रणाली खत्म और मंडी व्यवस्था निष्क्रिय हो जाएगी, जिससे कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों की आय सुनिश्चित होती है।

देओल ने रविवार शाम को ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि मामला किसानों और सरकार के बीच का है लेकिन वह जानते हैं कि कई लोग इस आंदोलन से फायदा उठाना चाहते हैं और वे लोग अड़चन डाल रहे हैं।

गुरदासपुर से भाजपा के सांसद ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ खड़ा हूं और हमेशा किसानों के साथ रहूंगा। हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के भले के बारे में सोचा है और मुझे यकीन है कि सरकार उनके साथ बातचीत करके सही नतीजे पर पहुंचेगी।’’

अभिनेता ने खुद को पंजाबी अभिनेता से कार्यकर्ता बने दीप सिद्धू के इस मुद्दे पर रुख से अलग किया है और कहा है कि उनका सिद्धू के बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

देओल ने कहा, ‘‘ दीप सिद्धू, जो चुनाव के वक्त मेरे साथ थे, लंबे समय से मेरे साथ नहीं हैं, वह जो कुछ कह रहे हैं, उनकी किसी भी गतिविधि से मेरा कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे