लाइव न्यूज़ :

अपने आपको सेवक के रूप में देखता हूं : अन्नामलाई

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:10 IST

Open in App

कोयंबटूर, 14 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी के अन्नामलाई ने कहा है कि दूसरे दलों से हट कर भाजपा युवा एवं अनुभवी लोगों को पद और जिम्मेदारी दे रही है ।

अन्नामलाई ने कहा कि दूसरे दलों में यह पद और जिम्मेदारी शीर्ष नेताओं के परिवार के लोगों को मिलती है।

अन्नामलाई इस महीने की 16 तारीख को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने जा रहे हैं ।

किसी राजनीतिक दल का नाम लिये बगैर अन्नामलाई ने यहां एक मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बुधवार को कहा कि कुछ दलों के राज्य के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर का पद दिया गया है लेकिन भाजपा युवा एवं अनुभव का मेल है ।

उन्होंने कहा वह अध्यक्ष के पद को एक जिम्मेदारी के तौर पर देखते हैं । उन्होंने कहा कि उम्र कोई मायने नहीं रखता है और संयुक्त रूप से पार्टी को आगे ले जाने का प्रयास करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है जिसका नेतृत्व कोई व्यक्ति करता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को अध्यक्ष के रूप में नही बल्कि एक सेवक के रूप में देखता हूं ।’’

उन्होंने यहां से 100 किमलोमीटर दूर इरोड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर और अपने मतभेदों को भुला कर काम करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया