लाइव न्यूज़ :

युवाओं से बोले BJP विधायक, अगर लड़की ठुकराए आपका प्रस्ताव तो करवा लूंगा अपहरण 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 5, 2018 05:20 IST

अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए राम कदम ने कहा, 'मैंने कहा कि हर युवा, चाहे वह लड़का हो या लड़की हो, अपने माता-पिता को आत्मविश्वास में लेने के बाद शादी करनी चाहिए।'

Open in App

मुंबई, 05 सितंबरःमहाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक राम कदम के द्वारा लड़की को लेकर की गई टिप्पणी की जमकर आलोचना हो रही है। उन्होंने बढ़ता विवाद देखकर मामले में अपनी सफाई पेश की है। दरअसल, राम कदम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप जिस लड़की को पसंद करते हैं, अगर वह आपके प्रस्ताव को ठुकराती है तब मैं उसका ‘‘अपहरण’’ कर लूंगा। विधायक की इस टिप्पणी की शिवसेना और विपक्षी दलों ने सख्त आलोचना की।

अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए राम कदम ने कहा, 'मैंने कहा कि हर युवा, चाहे वह लड़का हो या लड़की हो, अपने माता-पिता को आत्मविश्वास में लेने के बाद शादी करनी चाहिए। यह कहने के बाद, मैंने एक लंबा विराम लिया और दर्शकों में से किसी ने कुछ कहा। मैंने उसको माइक पर दोहराया और उसके बाद मैंने कुछ और बात की।'

आगे अपनी टिप्पणी पर उन्होंने कहा, 'अगर कुछ आपत्तिजनक था तो वहां कई पत्रकार थे और उन्होंने ध्यान दिया होगा। उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्होंने पूरे भाषण को सुना और न केवल एक छोटा सा वीडियो क्लिप। विपक्षी नेता ट्विटर पर 40-सेकंड की क्लिप वायरल कर रहे हैं। यह गलत इंप्रेशन बना रहा है।'

आपको बता दें, विधायक राम कदम ने सोमवार रात मुंबई के उपनगर घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र में एक ‘दही हांडी’ कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की थी। कदम घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। एक वीडियो क्लिप में उन्हें भीड़ को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘आप (युवा) किसी भी काम के लिये मुझसे मिल सकते हैं।’’ कदम इसके आगे कहते हैं कि उन्हें मदद के लिये ऐसे भी कुछ युवाओं के अनुरोध मिले हैं जिनका प्रस्ताव लड़की ने ठुकरा दिया है।

वीडियो में भीड़ को संबोधित करते हुए वह कहते हैं, ‘‘मैं मदद करूंगा, 100 प्रतिशत। अपने माता-पिता के साथ (मेरे पास) आइये। अगर माता-पिता इस पर रजामंदी देते हैं तब मैं क्या करूंगा? मैं उस लड़की का अपहरण कर लूंगा और उसे (शादी के लिये) आपके हवाले कर दूंगा।’’ 

वीडियो में कदम भीड़ को अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए भी सुने गये हैं। शिवसेना ने मांग की है कि इस मुद्दे पर कदम माफी मांगें। उसने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से पूछा है कि इस तरह के बयान देने वाले विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने कदम की गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि राकांपा ने कहा कि इस टिप्पणी ने सत्तारूढ़ पार्टी के रावण-सरीखे चेहरे को उजागर किया है।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया