लाइव न्यूज़ :

'आई-पीएसी टीम को त्रिपुरा के होटल में हिरासत में रखा जाना सूचना के अधिकार का उल्लंघन'

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:55 IST

Open in App

अगरतला, 27 जुलाई नेता विपक्ष एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने मंगलवार को कहा कि यहां एक होटल में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सदस्यों को हिरासत में रखना निन्दनीय है और यह सूचना के अधिकार का ‘‘उल्लंघन’’ है।

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आई-पीएसी राजनीतिक स्थिति का आकलन करने और तृणमूल कांग्रेस के लिए संभावित आधार तलाशने के लिए पिछले सप्ताह से अगरतला में डेरा डाले हुए है। होटल में रविवार रात से हिरासत में रखे गए इसके सदस्यों से स्थानीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

सरकार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर किसी को, चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो, सूचना जुटा सकता है। और (उसके लिए) किसी को भी होटल में हिरासत में नहीं रखा जा सकता। राज्य में अराजकता और जंगल राज है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ‘‘सूचना के स्रोत को अवरुद्ध करने’’ की कोशिश कर रही है क्योंकि त्रिपुरा में उसका आधार खिसक रहा है।

पुलिस ने कहा कि आई-पीएसी के सदस्यों को उनकी कोविड जांच रिपोर्ट आने तक होटल में रहना होगा।

पश्चिमी त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक माणिक दास ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम उनसे उनकी यात्रा और कार्यक्रम के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। उन सबकी जांच की गई है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे पृथक-वास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह