लाइव न्यूज़ :

मैं कभी भी हर फिल्म में खुद को दोहराने वाला नायक नहीं बनना चाहता था: रणवीर शौरी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:34 IST

Open in App

मुंबई, 17 अक्टूबर अभिनेता रणवीर शौरी का कहना है कि वह एक ऐसे खेल में हैं जहां अलग अलग परिस्थितियों में अलग अलग किरदार निभाना होता है।

अभिनेता ‘लक्ष्य’, ‘भेजा फ्राय’, ‘खोसला का घोंसला’ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह डिजिटल मंचों पर रिलीज होने वाली फिल्मों और शो में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं अदा करके खुश हैं। ऑनलाइन मंचों पर मौजूद उनके कुछ काम में ‘मेट्रो पार्क’, ‘सन फ्लावर’, ‘रंगबाज’, ‘कड़क’ और ‘लूटकेस’ शामिल है।

शौरी ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैं कभी हीरो या वैसा नायक नहीं बनना चाहता था, जो हर फिल्म में एक जैसा ही काम करे। मैं अलग-अलग भूमिकाएं करना चाहता हूं और अलग-अलग परिस्थितियों में अलग होना चाहता हूं। यही मेरा खेल है और यही मेरी चुनौती है।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘ मेरे जैसे लोगों के लिए ऑनलाइन मंच आशीर्वाद की तरह है क्योंकि अलग-अलग तरह की कहानियां और किरदार पेश किए जा रहे हैं और यही तो हर कोई चाहता है। मैं खुश हूं। मैं जो चाहता हूं, वैसा ही करियर बनाना चाहता हूं और जब मैं मरूं तो लोग यह देख सकेंगे कि मैं क्या हासिल करना चाहता था।’’

ओटीटी मंच पर शौरी का अगला काम ‘टब्बर’ है, जिसका निर्देशन अजीतपाल सिंह ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे