लाइव न्यूज़ :

मैं आप पर छोड़ता हूँ कि मैं आपका बेटा हूं, भाई हूं या आतंकवादी, भाजपा के बयान पर बोले सीएम केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 14:43 IST

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ ये निर्णय आज मैं आप पर छोड़ता हूँ कि मैं आपका बेटा हूं, भाई हूं या आतंकवादी।’’ एक भाजपा नेता द्वारा एक चुनावी रैली में केजरीवाल को कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहे जाने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपना जीवन देश की सेवा में लगाया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मधुमेह का रोगी होने के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल की।उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे मधुमेह है। मैं एक दिन में चार बार इन्सुलिन लेता हूं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम किया और बदले में भाजपा उन्हें ‘‘आतंकवादी’’ बुला रही है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है। मैंने 5 साल आपका बेटा बन कर काम किया है। ये निर्णय मैं आप पर छोड़ता हूं कि मैं आपका बेटा हूं या आतंकवादी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह यह निर्णय दिल्ली की जनता पर छोड़ते हैं कि वह उन्हें अपना बेटा मानते हैं, भाई मानते हैं या फिर आतंकवादी समझते हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ ये निर्णय आज मैं आप पर छोड़ता हूँ कि मैं आपका बेटा हूं, भाई हूं या आतंकवादी।’’ एक भाजपा नेता द्वारा एक चुनावी रैली में केजरीवाल को कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहे जाने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपना जीवन देश की सेवा में लगाया है।’’

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मधुमेह का रोगी होने के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल की। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे मधुमेह है। मैं एक दिन में चार बार इन्सुलिन लेता हूं। अगर मुधमेह से ग्रसित एक व्यक्ति इन्सुलिन लेता है और 3-4 घंटे कुछ न ले तो वह बेहोश हो सकता है, यहां तक कि मर सकता है। इस स्थिति में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने दो बार भूख हड़ताल की, एक बार 15 दिन और दूसरी बार 10 दिन तक।’’

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के केजरीवाल को कथित तौर पर आतंकवादी कहने की मीडिया खबरों को ट्विटर पर साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पांच साल दिन-रात मेहनत करके दिल्ली के लिए काम किया।

दिल्ली के लोगों के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। राजनीति में आने के बाद बहुत कठिनाइयों का सामना किया ताकि लोगों का जीवन बेहतर कर सकूं। बदले में आज मुझे भारतीय जनता पार्टी आतंकवादी कह रही है ... बहुत दुख होता है..।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल